Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

रथयात्रा पर कामारपुकुर में जीवंत हुई सदियों पुरानी परंपरा, संतों ने किया प्रतीकात्मक धान रोपण

रथयात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को हुगली जिले के गोघाट स्थित कामारपुकुर में श्रीरामकृष्ण परमहंस के परिवार से जुड़ी एक ऐतिहासिक परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी।

16 Jul 2026

रथयात्रा पर कामारपुकुर में जीवंत हुई सदियों पुरानी परंपरा, संतों ने किया प्रतीकात्मक धान रोपण

हुगली। रथयात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को हुगली जिले के गोघाट स्थित कामारपुकुर में श्रीरामकृष्ण परमहंस के परिवार से जुड़ी एक ऐतिहासिक परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। कामारपुकुर रामकृष्ण मठ के समीप स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मीजला खेत में मठ के महराज और साधु-संतों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सामूहिक रूप से धान की रोपाई कर इस विरासत का निर्वहन किया।

कामारपुकुर रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष स्वामी लोकोत्तरानंदजी महाराज ने बताया कि श्रीरामकृष्ण परमहंस के पिता खुदीराम चट्टोपाध्याय जब अपने पैतृक गांव से कामारपुकुर आए थे, तब उनके घनिष्ठ मित्र सुखलाल गोस्वामी ने उन्हें लक्ष्मीजला में लगभग दो बीघा भूमि दान में दी थी। इसी भूमि से परिवार की कृषि आधारित आजीविका की शुरुआत हुई।

उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार खुदीराम चट्टोपाध्याय हर वर्ष रथयात्रा के दिन अपने आराध्य भगवान रघुवीर का स्मरण कर स्वयं सबसे पहले धान की पौध रोपते थे। इसके बाद गांव के किसान पूरे खेत में धान की रोपाई करते थे। इसी खेत की फसल से परिवार का वर्षभर का भरण-पोषण होता था।

खुदीराम चट्टोपाध्याय के निधन के बाद इस परंपरा को कामारपुकुर रामकृष्ण मठ ने आगे बढ़ाया। तभी से प्रत्येक वर्ष रथयात्रा के दिन मठ के महराज और साधु-संत प्रतीकात्मक रूप से धान रोपकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में धार्मिक गरिमा और श्रद्धा के वातावरण में यह ऐतिहासिक परंपरा निभाई गई। यह आयोजन केवल कृषि कार्य का शुभारंभ नहीं, बल्कि श्रीरामकृष्ण परमहंस की पारिवारिक विरासत और बंगाल की समृद्ध कृषि संस्कृति का भी जीवंत प्रतीक माना जाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रथयात्रा पर कामारपुकुर में जीवंत हुई सदियों पुरानी परंपरा, स
रथयात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को हुगली जिले के गोघाट स्थित कामारपुकुर में श्रीरामकृष्ण परमहंस के परिवार से जुड़ी एक ऐतिहासिक परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News